मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित गागन का निर्माण चालू हो गया है। यह पुल दिसंबर 2027 तक बनने का समय तय है। करीब साठ वर्ष पुराने पुल को तोड़ने में एक महीने का वक्त लगा। इस पुल के जर्जर होने से यहां हादसे का खतरा बना हुआ था। वर्तमान मे नए पुल से गुजरना चालू है। अभी इस पुल पर सुबह शाम काफी जाम रहता है। गागन पुल के निर्माण से काफी फायदा मिलेगा। शहर के एंट्री प्वाइंट पर इस पुल का निर्माण काफी दिनों से प्रतीक्षित है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने नींव की ईंट रख कर नारियल फोड़ कर पुल के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए उन्होंने शासन स्तर पर पैरवी की इसके बाद शासन ने तत्काल बजट मंजूर कर दिया। इससे काफी फायदा महानगर के लोगों को होगा। साथ ही दिल्ली रोड की ओर से आने वाले वाहनों का यातायात भी सुगम हो जा...