मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड गागन तिराहे पर सड़क के दोनों तरफ लगने वाले अवैध साप्तााहिक बाजार के कारण गुरुवार को जाम के हालात बन गए। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, नईम हैदर, राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। एनाउंसमेंट कर पंद्रह मिनट के भीतर अवैध बाजार को सड़क से हटाने की चेतावनी दी। इससे फड़ व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आलम यह था कि व्यापारी अपने-अपने फड़ों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। निर्धारित समय के बाद भी कुछ लोगों के द्वारा सामान नहीं हटाया गया। उनका सामान निगम द्वारा जब्त किया गया। चार लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.