काशीपुर, फरवरी 8 -- काशीपुर। शहर में पारंपरिक कुमाऊंनी होली की बैठकें आयोजित होने लगी हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। शनिवार देर शाम मोहित उपाध्याय के आवास, बैंक कॉलोनी, रामनगर रोड में बैठकी होली आयोजित की गई। यहां काशीपुर, रुद्रपुर, रामनगर, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल व दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा शानदार होली गायन प्रस्तुत किया गया। बैठक की शुरुआत भोला दत्त पांडेय द्वारा माँ सरस्वती एवं श्री गणेश वंदना से की गई। उन्होंने गाइये गणपति जग वंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन प्रस्तुत किया। नैनीताल से आए होलियार प्रभात शाह गंगोला ने राग श्याम कल्याण में होली गायन किया। हल्द्वानी के हेमंत पंत ने नींद से जागो करजोर नयन, आज राधे रानी चली प्रस्तुत किया। आयोजक मोहित उपाध्याय ने राग खमाज में अपने ही रंग में रंगा दे मौला, साहिब तू ही मोरा गर...