शामली, नवम्बर 24 -- ग्राम पंचायत में हिरणवाडा में सोमवार को थाना बाबरी क़ी मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों, बच्चियों को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम सदस्य नीरज ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं किशोरियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। मिशन शक्ति टीम सदस्य व महिला पुलिसकर्मी ममता कौशिक ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी अंजान व्यक्तियों के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन धमकी, ब्लैकमेल या अपमानजनक सामग्री भेजता है, तो तुरंत संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें। मिशन शक्ति टीम ने गांव में पप्पू राणा के ...