बिजनौर, मार्च 24 -- गन्ने के खेत का मुंडा फूंकने के दौरान सड़क किनारे तेज आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने सड़क किनारे धुंआ कर दिया। धुएं से राहगीरों दिनभर भारी समस्या का सामना करना पड़ा। रविवार की सवेरे किसान अपने खेत में गन्ने का मुंडा फूंक रहा था। इस दौरान आग खेत से निकलकर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियां में लग गई। आग ने तेज हवा के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने मार्ग किनारे खड़ी झाड़ियां को फूंक डाला। मार्ग पर तेज धुआं उठने लगा। दिनभर मार्ग पर धुंए से राहगीरों को आवागम में असुविधा का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.