गिरडीह, जनवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उत्तरवाहिनी नदी बराकर के तट पर रविवार को राजपूत समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में जिलेभर के राजपूत समाज के युवा, बुजुर्ग, महिलाओं सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज को एकजुट करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि समाज को संगठित करने के लिए जिलास्तर से लेकर गांव स्तर तक संगठन का गठन किया जाएगा। इसके लिए एक कार्यकारिणी समिति बनाई जाएगी, जिले के एक केंद्र स्थल का चयन कर वहां संगठन का चुनाव कराया जाएगा तथा संगठन का संविधान भी तैयार किया जाएगा। साथ ही पूरे गिरिडीह जिले में मात्र एक ही संगठन रखने और सभी छोटे-बड़े संगठनों को एकीकृत कर एक मजबूत संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। मिलन समारोह के दौरान पालगंज निवासी अशोक स...