वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 23 -- प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों से अब शहर आना आसान होने वाले हैं। जिन रूटों पर अब तक कोई परिवहन का साधन नहीं था, वहां से रोडवेज की बसों को चलाने की तैयारी है। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ और कौशाम्बी समेत 20 रूटों पर ये बसें चलाई जाएंगी। इनमें प्रयागराज जिले के आठ रूट और प्रतापगढ़ व कौशाम्बी के 12 रूटों से ये बसें चलेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों से शहर के लिए 20 रूटों पर रोडवेज की बसें चलाने के लिए सर्वे कराया गया है। दो चरणों में काम हो चुका है। पड़ोसी जिलों के अफसरों के साथ समन्वय बैठक हुई है। सभी तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही इन रूटों पर बसों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत होगी। यह भी पढ़ें- IAS अभिषेक की मुश्किलें बढ़ीं, विजिलेंस-ED पीछे पड़ी; फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.