संतकबीरनगर, सितम्बर 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शारदीय नवरात्र पर गांव से लेकर शहर तक देवी प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। मां के भक्त भगवती की आराधना कर रहे हैं। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी की धुन चारो ओर गुंजायमान है। समूचा जिला देवी भक्ति में डूबा हुआ है। शारदीय नवरात्रि पर्व देवी आराधना के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि समूचे जिले में समूचे जिले में भगवती की पूजा की जा रही है। शहर के समयमाता मंदिर में देवी प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन शुरू हो गया है। समय माता मंदिर में भोर से ही देवी दर्शन के लिए लोगों की लाइन लगती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवती की पूरे विधि विधान से पूजा की जा रही है। फुलवरिया गांव जय अम्बे दुर्गा पूजा समिति पूजा का आयोजन कर रही है। समिति के सदस्य रंजीत, शिव प्रसाद प्रजापति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.