मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- रामराज थानाक्षेत्र के गांव हाशमपुर में पिछले लगभग चार माह से गांव के अंदर से मिट्टी के खनन के डंपर निकल रहे हैं जिससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं जिसको लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया तथा उन्होंने डंपरों को रोककर गांव में हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इन डंपरों के कारण गांव की सड़क पूरी तरह टूट गई है तथा आए दिन हादसे हो रहे हैं। मेरठ के बहसूमा से बिजनौर तक हो रहे राजमार्ग निर्माण में मिट्टी के लिए ठेकेदार द्वारा गांव हाशमपुर में डंपर चलवा कर खेतों से मिट्टी उठाई जा रही है तथा यह डंपर गांव के बीचो-बीच बने रास्ते से निकल रहे हैं। गांव के बीचो-बीच से डंपर निकालने के कारण हादसों की आशंका भी अत्यधिक बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बच्चे हादसे का शिकार हो सकते हैं। एक ग्रामीण ने नाम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.