सीवान, मई 26 -- गुठनी,एक संवाददाता। आंदर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर से हुए रिसाव में लगी आग में दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के मद्देशिलापुर गांव निवासी अर्जुन सिंह (10) वर्ष और उसकी मां सरिता देवी (38) वर्ष के रूप में हुई है। जबकि, घटना में करण सिंह (12) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। आग लगने के बाद तीनों को ग्रामीणों, राहगीरों और दुकानदारों ने गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। शनिवार की देर शाम दोनों का शव उनके घर पहुंचा। जहां सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों की माने तो आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर रहने के बावजूद अपने बच्चों को लेकर काफी आशान्वित रहती थी। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.