एटा, मई 26 -- मारहरा। गांव सिरसाबदन में अराजकतत्वों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तीसरी बार खंडित कर दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को सही कराया। ग्रामीणों ने प्रतिमा को ऊंचे स्थान पर लगाया है। पुलिस की मानें तो शनिवार को प्रतिमा का पेंट कराया गया था। रात में आंधी आने के कारण फूलकर छूट गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात के विरुद्ध थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव सिरसाबदन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा बनी हुई है। दो बार अराजकतत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। जिसके बाद पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई थी। बताया जा रहा है कि 25 मई की सुबह चार बजे एक बार फिर से अराजकतत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खंडित प्रतिमा देखी। जिसे देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.