एटा, अक्टूबर 2 -- गांव साकीपुर में कुछ और भी आरोपी साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम देते थे। सभी मिलकर कम पढ़े लिखे लोगों के खाते किराये पर लेते थे। मामले में फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश में दविश दी जा रही है। संभावित जगहों पर जैथरा पुलिस, स्पेशल तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि फरार चल रहे आरोपियों के खाते में काफी रुपये आए थे। चर्चा है कि एक आरोपी के खाते में साढ़े पांच लाख रुपये आए थे। जैथरा, साइबर थाना पुलिस सभी खातों की भी जांच कर रही है। खाता से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। फरार चल रहे दो आरोपियों में से एक आरोपी मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि एक आरोपी के पास तीन खाते थे। इसमें पांच लाख से अधिक रुपये डाले गए थे। बता दें कि जैथरा थाना पुलिस, इंटेलिजेंस विंग, साइब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.