अलीगढ़, अगस्त 12 -- दादों, संवाददाता। सांकरा में चार दिन पहले 27 वर्षीय उमेशकुमार की बुखार से मौत होने के बाद लगातार डाक्टरों की टीम द्वारा ग्रामीण की जांच कर दवा का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में सीएचसी बिजौली के गांव सांकरा में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से घर घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों का सर्वे कर खून की जांच कर उपचार किया गया। वहीं मच्छर का लार्वा मिलने पर टीम द्वारा गांव में एंटीलार्वा कीटनाशक का छिड़काव, स्प्रे सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी कराई गई। टीम द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामवासियों को पैम्फलेट वितरित कर घरों में आवश्यक जलभराव न करने, पानी एकत्रित करने वाले पात्रों को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करने की सलाह दी। सोमवार को सांकरा में 260 घरों का सर्वे कर 70 लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.