मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में ग्रामीणों के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। बिजनौर सांसद चंदन चौहान द्वारा मंदिर का उद्घाटन किया। सोमवार को मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सवेरे हवन पूजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा हवन में आहूति डालकर शंकर भगवान से अपने परिवारों के लिए मन्नतें मांगी गई। दोपहर के समय बिजनोर लोकसभा से रालोद सांसद चंदन चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचकर मंदिर का उद्घाटन किया। उसके उपरांत सांसद ने भोलेनाथ के चरणों में शीश निवाकर अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया। इस दौरान राठी खाप के थाबेदार सुरेंद्र राठी, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रवीण राठी, धर्मेंद्र राठी, जोगेंद्र राठी, गोल्डी राठी, विवेक राठी, नेपाल सिंह, प्रवीण राठी, अजनबीर...