एटा, फरवरी 15 -- शनिवार को गांव सराय राजनगर में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले एक साथ चार शव गांव पहुंचे, तो घरवालों में चीत्कार मच गया। समूचे गांव में मातम छाया हुआ है। जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। एक साथ चार शव देख हर किसी के आंशू निकल आए थे। बच्चों के शवों को दफनाया गया था वही दो अन्य शव अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और घरवालों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। गांव में जैसे ही चारों शव पहुंचे वैसे ही शवों को देखने वालों की भीड़ टूट पड़ी है। दोनों बच्चों के शवों को देखकर हर किसी की आंखों से पानी आने लगा। चाहकर भी लोग आंशुओ को नहीं रोक पाए। गांव में पहली बार ऐसा बड़ा हादसा हुआ था। इसे देख सभी की रुक कांप गई थी। बबलू का बेटा रुस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.