फरीदाबाद, फरवरी 19 -- नूंह। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव रानिका में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक किया। टीम ने युवाओं से "जिंदगी को हां, नशे को ना" का संदेश अपनाने की अपील की। ग्रामीणों को बताया गया कि नशा शरीर, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर शिकायत के लिए 1930 और नशा संबंधी सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करने को कहा गया। आपात स्थिति में 112 डायल करने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.