किशनगंज, मई 17 -- किशनगंज। संवाददाता महिला संवाद कार्यक्रम में टेढ़ागाछ प्रखंड के हाटगांव पंचायत की सुनीता देवी ने गांव पंचायत में पशुओं के लिए नियमित रूप से हेल्थ कैम्प लगाने की आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांव देहात में हेल्थ कैम्प लगाने से हमारे पशुधन के स्वास्थ्य, पोषण में सुधार होगा। इलाज हो पायेगा। इलाज के लिए हमें बीमार पशु के साथ, दूर दराज भटकना नहीं पड़ेगा। पशुधन हमारे आमदनी का महत्वपूर्ण जरिया है। ऐसे में उनका स्वास्थ्य पोषण सही रहने से हमारी आमदनी बढ़ेगी। वहीं, महिला संवाद कार्यक्रम में किशनगंज सदर प्रखंड के सिंघिया कुलामनी पंचायत की रेखा देवी ने इस इलाके में मसाला उद्योग के विकास से जुड़ी अपनी आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हल्दी की खेती होती है। साथ ही तेजपत्ता और भी मसाले तैयार होते हैं। ऐसे में, इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.