बलरामपुर, दिसम्बर 24 -- महराजगंज तराई। ग्राम पंचायत दांदव के गांव में गंदगी की भरमार है। नियमित साफ सफाई न होने के कारण नालियां चोक है। उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इरफान, मुर्तजा, शमशाद आदि ने बताया कि इसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को अवगत कराकर गांव की साफ सफाई व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...