संभल, फरवरी 18 -- आंबेडकर संघ के पदाधिकारियों ने गांव अकरौली में साफ सफाई न होने पर मंगलवार को बीडीओ को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि गांव में सफाई कर्मी काफी दिनों से नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। ऐसे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही ग्रामीणों को रास्तों में गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान अमित कुमार, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...