कुशीनगर, जनवरी 21 -- उजारनाथ। तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम सभा चन्द्रौटा में नाली की साफ सफाई नहीं होने से सडको पर फैल रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर सफाई कराने की मांग की। चन्द्रौटा ग्राम पंचायत में दो माह से सफाईकर्मियों के नहीं आने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सफाई कर्मचारियों के नहीं आने से गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नाराज ग्रामीणों ने गांव के बजबजाती नालियों के पास जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणो का कहना था कि मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। कई बार अवगत कराने के बाद भी ब्लॉक कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस दौरान अब्दुल अंसारी, अमरुद्दीन, सगीर अंसारी, फैयाज अंसारी, रहमुद्दीन, रसीद अंसारी, अमीना खातुन, सितमा खातुन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.