घाटशिला, जनवरी 30 -- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत जुगीशोल गांव में पिछले एक वर्ष से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव के 170 से अधिक परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। इसको लेकर दर्जनों शिकायतों के बावजूद विभाग की उदासीनता ने ग्रामीणों की कठिनाइयों को कई गुना बढ़ा दिया है। ग्रामीणों ने कहा 1 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है लेकिन आज तक न तो निरीक्षण हुआ और न ही कोई मरम्मती। ग्रामीणों को नजदीक गांव फुलकुसमा से जो कि 1 किलोमीटर से पानी ढोना पड़ रहा है-जिसका सर्वाधिक बोझ महिलाओं और बच्चों पर है। प्रभावित जलमीनार के स्थान जुगीशोल बिनोद हांसदा के घर के सामने जाहेर टोला-माझी बाबा भीम मुर्मू के घर के सामने मारीडीह टोला-भीम मांडी के घर के सामने मूड़ाकाठी टोला। सभी स्थानों पर मोटर, वाल्व, पैनल एवं पाइपलाइन की खराबी से जलापूर्त...