अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- लोधा, संवाददाता। गांव अमरपुर कोण्डला में सोमवार को रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें गांव निवासी लेखराज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया गांव के मुख्य रास्ते पर बारिश के दौरान गड्ढे बनने से आवाजाही बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने मिलकर रास्ते की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। सोमवार को गांव के जितेन्द्र पुत्र रामरक्षपाल, शिवा उर्फ छोटू, मिलन पुत्र जितेन्द्र समेत करीब दर्जनभर लोग मौके पर पहुंचे और रास्ता बनाने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लेखराज व उनके परिवार पर घर में घुसकर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.