मधुबनी, नवम्बर 3 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। कहते हैं कि मेहनत का फल मीठा होता है, और यह बात पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है खजौली प्रखंड के कन्हौली गांव के अनूप कुमार झा ने। अनूप ने अपनी मेहनत से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली। खास बात यह है कि अनूप ने यह उपलब्धि अपने गांव में रहकर ही हासिल की है, जिससे यह साबित होता है कि ग्रामीण परिवेश में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। अनूप के पिता, सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक सूबेदार विनोदानंद झा और माता, शिक्षिका अर्चना देवी को अपने पुत्र पर गर्व है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अनूप ने अपने माता-पिता और परिवार के सभी सदस्यों को दिया है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन के कारण वे यह लक्ष्य हासिल कर पाए। अनूप की सफलता ने न केवल उनके गांव कन्हौली, ब...