घाटशिला, फरवरी 20 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भुड़काडीह गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब चारों ओर बच्चा चोर के संदेह में एक युवक को पकड़े जाने का हल्ला मच गया। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि देर शाम भुरकाडीह गांव में एक अनजान व्यक्ति कंबल ओढ़े घूमते हुए पाया गया। जिसमे ग्रामीणों को उसपर संदेह हुआ और उसके बारे में पूछताछ की , परंतु वह कुछ नहीं बता रहा था। जिसके बाद ग्रामीण उसी जगह पर एकत्रित हुए और उस युवक को पकड़ कर खंभे पर बांध दिया और इसकी सूचना जादूगोड़ा पुलिस को दी। हालांकि, इतने में ग्रामीण गुस्साए पुलिस के आने से पहले ही उसकी जमकर पिटाई कर गांव से भगा दिया। इस बारे में थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने कहा कि बच्चा चोर या इस तरह की अफवाहों से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.