पटना, फरवरी 4 -- ग्रामीण सड़कों के हर प्राक्कलन यानी एस्टीमेट की जांच अब मुख्यालय स्तर पर होगी। सड़कों के गुणवत्तापूर्ण व ससमय निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। विभागीय सचिव दिवेश सेहरा की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। दरअलस बीते दिनों एक समीक्षा बैठक में यह उभरकर आया कि प्राक्कलन की समुचित जांच के ही उसकी मंजूरी दे दी जा रही है। इस कारण जब संवेदक सड़क निर्माण करने जा रहे हैं तो उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आबादी वाले इलाकों में भी बिटुमेन सड़क का एस्टीमेट बनाने से वह टिकाऊ साबित नहीं हो रही है। कम दिनों में सड़क खराब होने से विभाग की छवि खराब हो रही है। इसके मद्देनजर विभाग ने कहा है कि सभी विभागीय प्राक्कलन की जांच कर ही उसकी मंजूरी दी जाए। मुख्यालय स्तर पर अधिकारी हर प्राक्कलन की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.