बस्ती, मई 24 -- बस्ती। मासूम संग हैवानियत की घटना में बिखरी कड़ियों को जोड़ने में अभी तक पुलिस नाकाम है। पुलिस की हर थ्योरी उस लीड को हासिल करने में कारगर साबित नहीं हो पा रही है, जिससे मासूम के गुनहगार तक पहुंचा जा सके। पांच दिनों से पांच टीमें दिन-रात इस केस के खुलासे में जुटी हैं, लेकिन नतीजा फिलहाल शून्य ही है। पुलिस अफसरों की मानें तो जांच में कई तथ्य व सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची रविवार को दोपहर अपनी दादी को तलाशने घर से निकली और रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। देर रात को घर से करीब 200 मीटर दूर उसका शव पड़ा मिला था। पीएम रिपोर्ट में मासूम की बेरहमी से हत्या के साथ उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.