समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- ताजपुर। सर्द मौसम में कड़कड़ाती ठंड से न केवल बाजार शहर बल्कि गांव के लोगों का हाल भी बदहाल बना है। गांव के गरीब तबके व आम लोगों की मानें तो शहर, बाजार में लोग पर्याप्त गर्म कपड़े के अलावे रूम हीटर, ब्लोवर आदि संसाधनों के जरिये सर्द से राहत पा लेते हैं। बाजार के चौक चौराहे पर यदा कदा अलाव की व्यवस्था भी हो जाती है। परंतु गांव के लोगों को इन तमाम सुविधाओं से वंचित रहकर भगवान भरोसे सर्द मौसम के सितम को सहने को विवश होना पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा नि:सहाय, वृद्ध, गरीब एवं मजदूर तबके के लोगों को भुगतना पड़ता है। प्रकृति की मार सबसे ज्यादा इन्हीं तबके के लोगों को झेलनी पड़ती है। गांव के वृद्ध लोग पुराने दिनों को याद कर बताते हैं कि पहले के समय में अभाव के बावजूद ठंड से निपटने के उपाय हो जाते थे। सड़क किनारे या गाछी म...