बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र के अल्लैहपुर शमसपुर गांव में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने रोशनलाल के पुत्र सुनील के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। गांव के रहने वाले रोशनलाल पुत्र अंगनलाल ने बताया कि उनका पुत्र सुनील दो फरवरी को सुबह करीब 11 बजे दवा लेकर वापस आ रहा था। इसी दौरान हिमांशू, रमन पुत्र गुरुदत्त, गुडिया पुत्र बंटी और पारस गुप्ता पुत्र पप्पू ने उसे जातिसूचक गालियों के साथ लाठी, डंडे और लोहे के कड़े से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...