मेरठ, सितम्बर 23 -- भारतीय किसान यूनियन बेदी के तत्वावधान में सोमवार को मवाना तहसील अंतर्गत भगवानपुर गांव में चकबंदी के खिलाफ किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही भाकियू बेदी के कार्यकर्ता और किसान धरने पर बैठ गए। कलक्ट्रेट के रास्तों पर ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा कर दिया। बाद में एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर किसानों का धरना समाप्त हुआ। भाकियू बेदी के जिलाध्यक्ष अभिषेक महाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और भगवानपुर के किसानों ने गांव में चकबंदी का विरोध किया। चकबंदी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान कलक्ट्रेट जाने लगे तो मेन गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद किसानों ने कलक्ट्रेट के मेन गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। अंबेडकर चौराहे से कमिश्नरी चौराहे तक किसानों ने जहां-तहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.