हरिद्वार, अप्रैल 26 -- पथरी, संवाददाता। पथरी क्षेत्र के गांव में बढ़ती गंदगी के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। गंदगी होने से लोग बुखार से पीड़ित है। गांव में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिये ग्रामीणों ने गांव में फॉगिंग कराने की मांग की है। ताकि मच्छरों से राहत मिल सके। गांव धनपुरा, पदार्था, फेरुपुर सहित अन्य दर्जनों गांव में पिछले करीब एक माह से बुखार ने अपनी पकड़ बनाई हुई है । गांव में ग्रामीण बुखार की जद में है। विभाग ने अभी तक गांव में मच्छरों की रोकथाम के लिये कोई फॉगिंग नहीं कराई है । जबकि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत कर गांव में फॉगिंग की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.