सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- भनवापुर। क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में जिम्मेदारों की लापरवाही से गंदगी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गांव के बीचों-बीच कचरे का ढेर लगा है। इससे उठ रही दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के गोविंद सोनी, कैलाश चंद, नंदलाल, मोहम्मद असद, अब्दुल्ला आदि ने कूड़े के ढेर को तत्काल हटवाने की मांग की है। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि समस्या संज्ञान में नहीं है। गांव का भ्रमण कर जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...