मिर्जापुर, जनवरी 31 -- जिगना। क्षेत्र के दुगौली एवं भौंरूपुर अजगना गावों में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में नल से पानी नहीं निकलने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। दुगौली दलित,यादव बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि लगभग 50 परिवारों को पेयजल के लिए हलकान होना पड़ रहा है। सुशीला देवी ने बताया कि चार साल पहले पति की मौत के बाद से विधवा पेंशन स्वीकृत नहीं हुआ। सरिता पत्नी बबलू ने बताया कि राशनकार्ड निरस्त होने की शिकायत की। नोडल अधिकारी रमाशंकर सिंह ने सचिव अखिलेंद्र यादव को गांव में उपस्थित रहकर पेंशन व अन्य मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। प्रधान अंकिता पांडेय ने अध्यक्षता की। भौंरूपुर अजगना में प्रधान स्मिता जायसवाल ने अध्यक्षता की। प्रोबेशन विभाग के क्वार्डिनेटर अरुण मिश्रा, रोजगार सेवक बृजेश जायसवाल मौजूद रहे। सेक्रेटरी अमर बहादुर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.