बेगुसराय, जनवरी 2 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया-दो पंचायत के बरियाही-बिंदटोली गांव के क्रांतिकारी चौक पर शुक्रवार को गांव में अवैध शराब का निर्माण व बिक्री के खिलाफ 12 घंटे तक लगातार इंकलाब जिंदाबाद का नारा ढोल-झाल व हारमोनियम के सुर के साथ शुरू किया गया है। आधुनिक भारत निर्माण समिति के बैनर तले आयोजित उक्त कार्यक्रम शुक्रवार की शाम तीन बजे से श्रीसीताराम-नाम संकीर्तन (नवाह) की तर्ज पर शुरू किया गया है। यहां मंडप के चारों ओर केला के पेड़ लगाने के साथ-साथ सजावट भी की गई है। वहीं, बीच मंडप में भगवान की जगह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का तैल चित्र लगाया गया है। शनिवार की अहले सुबह तीन बजे तक लगातार चलने वाले उक्त कार्यक्रम में कीर्तन मंडली के द्वारा सीताराम नाम संकीर्तन नवाह की तर्ज पर इंकलाब जिंदाबाद, दारू बंद जिंदाबाद का नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.