हरदोई, दिसम्बर 9 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के नया गांव देवरिया में ग्राम सुरक्षा समिति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी अशोक कुमार मीणा ने ग्राम पहरेदारों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका रहती है। इसलिए सभी लोग सतर्क रहें। एसपी ने कहा कि गांव में किसी बाहरी व्यक्ति के दिखाई देने पर स्थानीय पुलिस को सूचित करें या उपलब्ध निःशुल्क हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। ग्रामीणों से सीसीटीवी कैमरे व सार्वजनिक स्थानों की लाइटें चालू रखने की अपील भी की। इसके साथ ही बैठक में सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बच्चों को जाने से रोकें। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.