फरीदाबाद, अगस्त 14 -- नूंह(सरसमल)। मुंडका चौक पर गाड़ी हटाने को लेकर हुई हिंसक झड़प के बाद मुंडका और हाजीपुर गांव में तनाव के बीच बुधवार को शांति बनी रही। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रही। एक पक्ष की दुकानें बंद रही, जबकि दूसरे पक्ष की अधिकांश दुकानें खुली रही। मुंडका चौक पर दोनों पक्ष की दुकानें आमने सामने हैं। राजस्थान सीमा में इसरा का चाय-कोडड्रिंक्स खोखा है, जबकि दूसरे पक्ष समय सिंह की हरियाणा सीमा में टेंट की दुकान है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पड़ोसी के रूप में रहते आए हैं, लेकिन मंगलवार को गाड़ी हटाने को लेकर हुई कहासुनी में अचानक दोनों आमने सामने आ गए। जिस गाड़ी को हटाने के लिए कहा गया था वह भी बाहर की गाड़ी थी। हालांकि उसमें सवार लोग हाजीपुर के थे। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। जो बाद में आगजनी तक पहुंचा। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.