पीलीभीत, फरवरी 14 -- गायत्री परिवार द्वारा क्षेत्र के ग्राम मंडरा सुमन में गायत्री यज्ञ कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने भागीदारी की। बीसलपुर के गांव मंडरा सुमन में बाबूराम गंगवार सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। यज्ञ का संचालन परिवराजक राजेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि आज लोग गायत्री और यज्ञ को भूलते जा रहे हैं। इसीलिए नैतिक, परिवारिक, सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सबका समाधान केवल आध्यात्म में ही निहित है। शामिल लोगों ने यज्ञ में आहुतियां लगाकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ परिक्रमा कर, प्रसाद वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...