गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुवार को गांव भोंडसी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई के नेतृत्व में चले बुलडोजर में किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। पुलिस बल मौके पर मौजूद रही। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि गांव भौंडसी की परमिट रोड पर अवैध रूप से करीब साढ़े नौ एकड़ में एक कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कॉलोनी में तीन निर्माणाधीन मकानों को मलबे में मिलाया गया। इसके अलावा 38 मकानों के निर्माण के लिए की गई डीपीसी और चारदीवारी को तोड़ा गया। सड़क को उखाड़ दिया गया। इसके अलावा मारुति कुंज रोड और मोहन नगर में करीब साढ़े चार एकड़ में दो कॉलोनी काटी जा रही थी। दोनों कॉलोनियों को मलबे में मिलाया गया। एक निर्माणाधीन मकान को तोड़ा गया। तीन चारदीवारी तोड़ी गई। सड़क को उखाड़ दिया गया। डीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.