मथुरा, सितम्बर 8 -- थाना क्षेत्र में भैंस चराकर लौट रहे पशु पालक की सात भैंसें कोयला गांव के समीप बाढ़ में बह गईं। जिससे कोहराम मच गया। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस पहुंच गई। भैंसों का पता नहीं चल सका है। ग्राम बाद का किसान योगेश उर्फ बाली पहलवान पुत्र महिपाल सिंह सोमवार दोपहर अपनी सात दुधारू भैसों को चराने के लिए बरेली-जयपुर हाइवे के सहारे कोयला गांव के समीप ऊंचे पर स्थित अपने खेतों पर ले गया था। शाम को लौटते वक्त योगेश की एक भैंस कोयला गांव के समीप एक्सप्रेस वे के सहारे निचले एरिया में खेतों में भरे बाढ़ के पानी की ओर चली गई। उसके पीछे-पीछे अन्य छह और भैंस भी चल दीं। जिन्हें रोकने के लिए योगेश दौड़ा और भैंस को पकड़ने लगा, तभी पानी तेज बहाव की भंवर में अचानक एक-एक कर सातों भैंस फस गईं और पुलिया से निकलकर बहने लगीं। योगेश पानी से निकलकर सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.