अमरोहा, मार्च 11 -- क्षेत्र के गांव फौंदापुर में यज्ञ आयोजन किया गया। प्रवचनकर्ता आचार्य प्रमोद ने सभी से धर्म मार्ग का अनुशरण करने का आह्वान किया। यज्ञ के यजमान गजेंद्र आर्य व कामिनी आर्या रहे। मोहित, आशा आर्या ने भजन प्रस्तुत किए। जिला सभा की ओर से हेतराम सागर, सुभाष दुआ, नरेंद्र कांत गर्ग, विनय त्यागी ने सहभाग किया। संचालन आशा आर्या ने किया। परम सिंह, विजय आर्य, धर्मपाल आर्य, कृपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...