बगहा, मार्च 26 -- बेतिया। इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट में गांव की छात्राओं ने परीक्षा के परिणाम में बाजी मारी है। टॉपर की सूची में बेतिया के दो छात्र-छात्राओं को छोड़कर बाकी सभी ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए हैं। विज्ञान संकाय में 484 अंक लाकर हरनाटांड़ की छात्रा प्रिया जायसवाल ने पूरे राज्य में अपना परचम लहराया है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली प्रिया ने राज संपोषित कन्या प्लस टू स्कूल से पढ़ाई करके विज्ञान संकाय में पूरे राज्य में टॉप किया है। लौरिया के मटिया स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के छात्र निशांत राज ने 471 अंक प्राप्त किए हैं। एक तरफ प्रिया का परिवार किसानी कर अपनी आजीविका चलता हैं जबकि निशांत के पिता गांव में ही कोचिंग चलकर अपनी आजीविका चलाते हैं। जिला टॉपर की सूची की बात करें तो टॉप 3 में तीनों संकायों को मिलाकर कुल 10 छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.