एटा, जुलाई 7 -- बंबा में युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। मलावन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम गृह भेजा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त को प्रयास किया जा रहा है। थाना मलावन के गांव निगोह हसनपुर के पास बंबा है। रविवार रात को वहां से गुजर रहे लोगों ने बंबा में शव पड़ा देखा। शव को देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्हीं में से एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव काफी फूल गया था। इससे पहचान करने में परेशानी हो रही है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 32 साल के आस-पास लग रही है और क्रीम कलर की शर्ट, दाहिन हाथ में कलावा पहने हुए है। पेंट गहरा रंग सिलेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.