शामली, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के गांव नाला में व्यक्ति ने महिला पर ईंट से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला ने उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी महिला राजेश पत्नी जितेंद्र ने बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति पीड़िता के परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है कि सोमवार सवेरे पीड़िता अपने घर पर बैठी हुई थीं तभी आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शौर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। महिला ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.