एटा, मार्च 18 -- गांव नगला दुर्जन में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थाना निधौली कलां के गांव नगला दुर्जन निवासी सुरजीत उर्फ टीटू की शादी छह साल पहले सारिका (26) पुत्री जंटपाल निवासी नगला बंदी थाना निधौली कलां के साथ हुई थी। सोमवार को महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले की जानकारी मायकेवालों को लगी। भाई दीपक घरवालों, रिश्तेदारों को साथ लेकर बहन की ससुराल पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। एसओ निधौलीकलां संजयपाल सिंह राघव का कहना है कि पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.