फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गांव धौज में बनने वाले ट्रैफिक इंस्टीट्यूट का टेंडर लोक निर्माण विभाग की ओर से रद्द कर दिया गया। सरकार की ओर से इसमें नई सुविधाएं जोड़ने के निर्देश दिए हैं, जिससे चलते अब योजना करीब एक साल आगे बढ़ गई है, जिससे ट्रैफिक पुलिस और प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना होगा। स्मार्ट सिटी में अभी वाहनों के प्रशिक्षण के लिए कोई ट्रैफिक इंस्टीट्यूट नहीं है। छोटे वाहनों के लाइसेंस के लिए तो सेक्टर-12 में एक अस्थाई प्रशिक्षण केंद्र बनाया हुआ है, लेकिन भारी वाहनों को लाइसेंस बनवाने के लिए हिसार व अन्य जिलों में जाकर टेस्ट देना जाना पड़ता है, साथ ही प्रशिक्षण भी वहीं होता है, जिससे शहर के वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से जनवरी में गांव धौज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.