लातेहार, जनवरी 11 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। नये साल और गांव त्यौहार को लेकर अम्बवाटोली गांव मे रविवार को ग्रामीणों ने धुमकुडिया भवन में गांव त्यौहार मनाया। जहां सबसे पहले मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर दिलीप ने कराया। जिसके बाद फादर को स्वागत नाच-नाच कर मंच तक लाया गया। इस त्यौहार में पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गय। जिसमें महिलाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वही बच्चों द्वारा नाच गान का सुन्दर प्रस्तुति किया गया। कार्यक्रम में गांव के सभी पंचों को महिलाओं द्वारा सम्मानित कर उपहार भेंट किया गया। मौके पर गांव के सरपंच फुलजेन मिंज, अभय मिंज,प्रकाश मुंजनी,नलीम शालिनी, सरोजनी, अलबिना,सुगत्नी,लीना, मरायानियुस मौजूद रहे। मंच का संचालन अंजना प्ररेणा,अंचल ने किया। इस अवसर पर कार्मेल हॉस्पिटल ,ह...