फरीदाबाद, मार्च 11 -- पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के तहत गांव जनौली में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता हरमीत कुमारी ने ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं, टोल फ्री नंबर और हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सीनियर सिटीजन एक्ट और अन्य कानूनी अधिकारों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि किसी भी विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है। शिविर में लोक अदालत की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर पीएलवी सुंदरलाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.