रुडकी, मार्च 19 -- बुग्गावाला क्षेत्र निवासी नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि एक व्यक्ति ने मंगलवार को अरबाज नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि युवक ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को पहले बहला फुसलाकर घर से भगाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग से जुड़े इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा टीम गठित कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की निर्देश दिए गए। सीओ बुग्गावाला संजय चौहान के निकट पर्यवेक्षण में गठित की गई टीम ने पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.