गौरीगंज, फरवरी 1 -- भादर। ब्लाक भादर के कुरंग गांव में गुरूवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने गांव चलो अभियान में तैनात किए गए प्रवासियों को प्रवास के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मंडल पदाधिकारियों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन शचीन्द्र पांडेय ने किया। इस मौके पर जिला सहसंयोजक पवन ओझा, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार जायसवाल, सौरभ सिंह, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...