फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद। गांव गौच्छी और सरूरपुर में डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस तोड़फोड़ अभियान के तहत लगभग 11 एकड़ जमीन पर बनी तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा लंबे समय से की जा रही जांच और नोटिस के बाद की गई। इसका उद्देश्य अवैध निर्माण पर रोक लगाना और शहरी विकास के नियमों को सख्ती से लागू करना है। तोड़फोड़ अभियान के दौरान टीम ने चार अवैध औद्योगिक ढांचे, दो दुकानें, 130 डीपीसी (डम्पिंग प्लिंथ कोर्स), 10 चहार दीवारी और एक विस्तृत सड़क नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। डीटीपी इन्फोर्समेंट राहुल सिंगला ने बताया कि यह सभी निर्माण कार्य बिना किसी अनुमति के किए गए थे और इनसे भविष्य में अवैध बस्तियों के विकसित होने की संभावना थी। इस अभियान के दौरान भारी पुलिस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.