प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रोडवेज ने ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गांव-गांव रोजगार मेला लगाने की पहल शुरू की है। इसके तहत संविदा आधार पर बस चालकों की भर्ती की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार इस अभियान के माध्यम से लगभग 250 संविदा चालकों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि युवाओं को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। रोडवेज प्रशासन स्वयं बस स्टेशनों, डिपो कार्यशालाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मेला लगाकर अभ्यर्थियों से सीधे संपर्क कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें। भर्ती प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। रोजगार मेले में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों से मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे और दस्तावेजो...